डीग: गिरिराज परिक्रमा पूरी कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की कामना की, सपत्नीक श्रीनाथजी के दर्शन किए
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को गोवर्धन स्थित गिरिराज महाराज की लगभग 21 किलोमीटर लंबी सप्तकोसीय परिक्रमा श्रद्धा और आस्था के साथ पूर्ण की। दो दिवसीय डीग प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी के साथ पूंछरी का लौठा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।