आदिवासी समाज में विवाह के समय सदियों से चली आ रही देजा प्रथा पर अब निमाड़ के आदिवासी समाज ने नियंत्रण किया है। पाटी विकास खंड में पिछले दो साल से पटेल संघ के निर्णय को मानकर शादी के खर्चे के रूप में सीमित (देजा) शादी का खर्चा लिया जाता हैं। कातर माता मंदिर में पटेल संघ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरपंच,पटेल,समाज के मुखिया व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।