आगर: गांधी उपवन के पास दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
गांधी उपवन के पास रविवार रात करीब 8 बजे दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक के चालक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में कमल और लालू घायल हुआ। दोनों घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनके प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने भर्ती किया हैं।