कटनी ग्रामीण: "केना में ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ी गई अवैध शराब: बिना नंबर की बाइक सहित दो आरोपी पुलिस के हवाले
रीठी तहसील के केना गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया गया। दोनों आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रोककर तत्काल पुलिस को सूचना दी।