तारानगर: राजू की ढाणी में गोजा लट के प्रकोप से मूंग की फसल पर संकट, किसानों की चिंता बढ़ी, 30 दिन पहले अच्छी उगी फसल अब सूखने लगी
तारानगर क्षेत्र में खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। शुरुआती बारिश के बाद बोई गई मूंग की फसल पर गोजा लट का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कई खेतों में फसल सूखने लगी है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। ग्राम पंचायत झाड़सर के राजू की ढाणी निवासी किसान लक्ष्मण पिलानिया ने बताया कि गोज लट से फसल खराब होने लगी है।