पीथमपुर: पीथमपुर में शाम को जाम से जनता परेशान
Pithampur, Dhar | Oct 11, 2025 पीथमपुर में शाम के समय जाम से जनता परेशान।पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में हर शाम 4 से 8 बजे तक वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी सीसी पावर चौराहे पर होती है। नगर पालिका ने 50 लाख रुपए की लागत से यातायात संकेतक लगवाए हैं, लेकिन वे अभी तक सही समय पर काम नहीं कर रहे हैं।