जहानाबाद सदर थाना क्षेत्र के ऊंटा मोड़ के पास कार और ऑटो की मामूली टक्कर के बाद हंगामा हो गया। कार सवार और ऑटो चालक में कहा सुनी और धक्का मुक्की भी हुई। इससे नाराज़ स्थानीय लोग कार सवार से उलझ पड़े और दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई। हालांकि समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया। हंगामे के बीच ऑटो चालक मौके से ऑटो लेकर फरार हो गया।