गैरतगंज: मोहर्रम पर गढ़ी में अकीदत का सैलाब, मुस्लिम त्योहार कमेटी ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाजसेवियों का किया सम्मान
हजरत इमाम हुसैन और करबला में उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम का पर्व शुक्रवार शाम 4 बजे के आसपास कस्बा गढ़ी में अकीदत, एहतराम और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। पांच दिनों तक चले धार्मिक कार्यक्रमों का समापन 10 मोहर्रम पर मातमी जुलूस, ताज़िए, रुहानी सवारियों और अखाड़ों के प्रदर्शन के साथ हुआ। पूरे नगर में "या हुसैन" की सदाएं गूंज