चक्रधरपुर के रेलवे लोको कॉलोनी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर में शनिवार को राटा पूजा श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता शीतला की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी एन श्रीनिवास और नित्यानंद पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा कराई।