थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने हत्या में वांछित अभियुक्त को पकड़ा है। यह कार्यवाही जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आशुतोष पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम नगला नंदे थाना नगला खंगर को ग्राम नगला नंदे से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) बरामद हुआ है।