जेडीयू से टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री व दिनारा से दो बार के विधायक रहे जयकुमार सिंह ने अब दिनारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।आज शुक्रवार शाम 5 बजे दिनारा बाजार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में जयकुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है और आगे भी जनता के बीच रहकर काम करते रहेंगे।