रामानुजगंज: भक्ति में डूबा रामानुजगंज, बाबा श्याम की निशान यात्रा ने हर दिल को मोहा
रामानुजगंज शुक्रवार वैशाख कृष्णपक्ष सप्तमी के अवसर पर बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। कन्हर नदी तट स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर से प्रारंभ हुई इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच निकली यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रानी सती मंदिर में संपन्न हुई।