दनियावां: शाहजहांपुर गांव के पंकज कुमार की चक डुमरी रेल पुल के पास सड़क दुर्घटना में मौत
शाहजहांपुर गांव निवासी पंकज कुमार चक डुमरी रेल पुल के पास अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर मारने से मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि द्रुतगति से आ रही एक बड़ी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए भागने में सफल रहा है। पंकज कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। सूचना मिलते ही शाहजहांपुर गांव में मातम छा गया है वहीं परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।