प्रतापपुर: प्रतापपुर के कौरा में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ वन महोत्सव, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर प्रखंड के कौरा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को 77वाँ वन महोत्सव उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। उनके साथ उत्तरी वन प्रमंडल के डीएफओ राहुल मीना, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, रेंजर रविन्द्र कुमार, युगल सिंह, कपिल पासवान समेत कई जनप