धनपलासी के 11 नामजद व 15/20 अज्ञात पर पथरड्डा पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा आदि पर ओपी प्रभारी शामू बांडो ने मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले में बालू की चोरी करते ट्रैक्टर रोकने पर पुलिस वाहन में टक्कर मारने, बालू माफिया की गिरफ्तारी पर पथराव करके आरोपी को छुड़ा लेने, मारपीट से 2 पुलिस के घायल होने, 2 पुलिस बाइक छीनने आदि गंभीर आरोप लगाए गए हैं।