परसिया: मुख्य मार्ग पर सडक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी चेतावनी
परासिया में मुख्य मार्ग पर सडक दुकान लगाने वाले, नाली से बाहर वाहन खडे करने वाले और सडकों पर खडे आटो, टैक्सी चालकों पर नगर पालिका और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर चालान काटे। सडक पर अतिक्रमण करने वालांे को चेतावनी दी गई। सडक पर नाली के सामने से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। बुधवार शाम 6 बजे पुलिस और नगर पालिका की टीम कार्रवाई के लिए निकली।