टिकारी: ईश्वरपुर स्थित मोरहर नदी घाट से अवैध बालु खनन कर जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस किया जब्त, चालक ट्रैक्टर छोड़कर हुआ फरार
Tikari, Gaya | Jun 23, 2026 मोरहर नदी तट स्थित ईश्वरपुर घाट से बालु का अवैध खनन कर जा रहे एक ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब्त किया। SHO ने बताया कि पुलिस वाहन को देखकर चालक बालु को खेत में गिराकर भागने की फिराक में था। इस बीच पुलिस बल नजदीक पहुँच गया। जिसके बाद चालक फरार हो गया। खनन विभाग द्वारा ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी।