बाजना थाना क्षेत्र के गांव डूंगरी पाड़ा में गुरुवार शाम 7 बजे कुए पर पानी फेरने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान करीब पांच लोगों ने मिलकर लालू पिता बसंतीलाल डोडियार, निवासी डूंगरी पाड़ा, के साथ अभद्र गालियां दीं तथा थप्पड़ों, पत्थरों और लाठियों से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। बाजना पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज।