रायपुर: 10वीं-12वीं के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़: पुनर्मूल्यांकन के रिजल्ट पर उठ रहे सवाल, कार्रवाई के लिए भेजा गया प्रस्ताव
Raipur, Raipur | Sep 24, 2024 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के नाम पर 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है. कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में लगभग 6 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. अब पुनर्मूल्यांकन के रिजल्ट ने सवाल खड़ा कर दिया है. इस मामले में 100 से ज्यादा शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट कर वेतनवृद्धि रोकने शासन को प्रस्ताव भेजा गया है.