झालरापाटन: झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में वर्ल्ड रेडियोलॉजी डे पर रक्तदान शिविर, विल्हेल्म रोएंटजन की स्मृति में आयोजन
वर्ल्ड रेडियोलॉजी डे के अवसर पर झालावाड़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर सुबह 11 बजे शुरू हुआ।शिविर के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कार्यवाहक डीन डॉ. अरुण पटेल थे। डिपार्टमेंट की हेड डॉ. बिपाशा सिंह ने बताया कि यह दिवस महान वैज्ञानिक विल्हेल्म कॉनराड रोएंटजन की स्मृति मनाया जाता है।