झालरापाटन: चंद्रभागा मेले में सूफी गायन का आयोजन, जोधपुर के रेतीला बैंड ने देर रात तक समां बांधा
झालरापाटन के चंद्रभागा मेला रंगमंच पर शुक्रवार रात सूफी गायन का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में जोधपुर के 'रेतीला राजस्थान बैंड' ने अपनी प्रस्तुति दी। श्रोताओं ने मध्य रात 1 बजे तक कबीर वाणियों, सूफी गायन और राजस्थानी लोकगीतों का आनंद लिया।