सहारनपुर की नगर कोतवाली पुलिस ने महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले एक मनचले को रविवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने की है। आरोपी की पहचान विशाल पुत्र बड़कू निवासु मधु डिपो के पास नुमाइश कैंप कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है, यह गांव भवानीगंज थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा का मूल निवासी है।