रामपुर: गुरुवार को रज़ा लाइब्रेरी में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Oct 17, 2024 शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकी जी की जयन्ती जनपद रामपुर में भव्य रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जनपद में कई आयोजन किये गए। इसी क्रम में गुरुवार सुबह 11 बजे रामपुर रज़ा लाइब्रेरी के दरबार हॉल में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।