रामपुर: मिलक रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की हुई मौत, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Oct 17, 2024 थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम तिराहा निवासी रिंकू शर्मा बुद्धवार की रात लगभग 8 बजे फोन पर बात करते हुए मिलक रेलवे स्टेशन के निकट चले गए। इसी दौरान ट्रैन की चपेट में आकर मौत हो गई। गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।