रामपुर: डीएम के निर्देश पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम
Rampur, Rampur | Oct 17, 2024 शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकी जी की जयन्ती जनपद में भव्य रूप में मनाई गई। इस अवसर जनपद में कई आयोजन किये गए। श्रीराम, हनुमान जी के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ ही रामायण का पाठ हुआ।