सहारनपुर: चेन्नई सुपर किंग्स के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर का सहारनपुर में भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश और आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर का सहारनपुर में भव्य स्वागत मंगलवार शाम 5:00 बजे किया गया। श्री भूतेश्वर मंदिर मार्ग स्थित एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे और उन्होंने प्रशांत की एक झलक पाने के लिए उमड़-घुमड़ कर भीड़ लगाई।