अजीतमल: गम बांटने निकले रिश्तेदार, हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, पति की मौत के बाद ताऊ और दो चाचियों को खोकर बेसुध हुई संगीता
शादी के महज दो साल बाद पति की मौत का दुख झेल रही संगीता पर किस्मत ने ऐसा कहर बरपाया कि गम बांटने आ रहे उसके मायके पक्ष के तीन लोगों की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। तिवर लालपुर निवासी अमर सिंह ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे बताया कि उनके भतीजे साकेत (28) की शादी 17 नवंबर 2024 को अछल्दा थाना क्षेत्र के च