बालाघाट: बाड़ी विवाद में महिला से मारपीट, वीडियो वायरल: घायल जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
जिले के रामपायली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तीनटोला नवेगांव में बाड़ी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। घायल महिला को गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता सुनीता दमाहे ने बताया कि 15 जून को बाड़ी संबंधी विवाद के दौरान प