बुधवार दोपहर तीन बजे बचरा चार नंबर साइडिंग में कार्यरत मुंशियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता असंगठित जनता मजदूर संघ के जोनल सचिव प्रताप यादव ने की। इस दौरान जनता मजदूर संघ (एनके एरिया) के क्षेत्रीय अध्यक्ष दीप सिंह एवं क्षेत्रीय सचिव गोल्डन प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि जय मां अंबे रोड लाइन के अंतर्गत विभिन्न...