नरसिंहपुर: 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर फोर लाइन रास्ते से नर्मदा जी के दर्शन करने बरमान घाट पहुँच रहे श्रद्धालु
कल 16 तारीख को नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के अन्य जिलों से भी नरसिंहपुर के बरमान घाट पर श्रद्धालु पैदल यात्रा कर मां नर्मदा के दर्शन और दीप दान करने पहुँच रहे हैं। वही सिवनी के डंगामानी गांव से लगभग 20 से 25 श्रद्धालु पैदल यात्रा कर बरमान पहुचेंगे और नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर मां नर्मदा का पूजन अर्चन करेंगे।