नरसिंहपुर: तेन्दूखेड़ा के पास बाइक अनियंत्रित होने से एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
खेरमाउ निवासी मनीष ठाकुर अपनी बाइक से तेन्दूखेड़ा से भामा जा रहा था। वहीं तेन्दूखेड़ा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतार गई और वह घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से उसे तेन्दूखेड़ा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।