नरसिंहपुर: भामा निवासी व्यक्ति ने घर में किया जहरीली दवा का सेवन उपचार के लिए लाया गया जिला अस्पताल
तेन्दूखेड़ा थाना अंतर्गत भामा गांव निवासी ने अपने ही घर में अज्ञात कारण के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया था वही परिजनों को सूचना मिलने पर वह उसे तेन्दूखेड़ा स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वही परिजन 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल लेकर आये जहा उसका उपचार किया जा रहा हैं।