बैतूल नगर: निशाना के पास बोलेरो-बाइक की टक्कर में BCA के 2 छात्रों की मौत, 2 घायल
बैतूल जिले बरेठा घाट के पास निशाना जोड़ पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बोलेरो में सवार एक बुजुर्ग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।जिसे