कुडू: कुडू चीरी पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा जिला के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 143ए कुड़ू-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे चीरी पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया.