मऊरानीपुर: कटेरा में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता की मौत से उजड़ा परिवार, चार बच्चों के सिर से उठा साया
कटेरा कस्बे में हुए सड़क हादसे में शिव नारायण लाग्या की मौत हो गई। वह अपने बेटे राहुल के साथ बाइक से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान शिव नारायण की मौत हो गई, जबकि पुत्र का इलाज जारी है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले शिव नारायण के निधन से पत्नी और चार बच्चों क