होलागढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर हरकिसन गांव में बुधवार की दोपहर गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार लोगों ने राम आसरे पुत्र राम चरन यादव को गोली मार दिए । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच बचाव करने आए राम कैलाश को भी मारे पीटे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वही घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।