सर्दी के मौसम में कोहरा होने की वजह से धुंध सड़कों पर भी छा जाता है और सड़कों पर हादसे होते हैं।हादसों में कमी लाने के लिए शनिवार को दोपहर से लेकर शाम तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी और पुलिस के कर्मचारियों ने मिलकर गुजरने वाले सभी वाहनों को रोककर उनमें आगे और पीछे की ओर रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाया है ताकि सड़क पर वाहनों की पहचान हो सके और हादसों में कमी आए।