टाऊन थाना पुलिस ने कृषि यंत्रों के सब्सिडी के नाम पर ग्रामीण किसानों से ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को 2 बजे डीएसपी नीरज सिंह ने नगर थाना में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।बताया गया कि इन्होंने पिछले पांच वर्षों से खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर भोले-भाले किसानों को लूटा है।