अनूपपुर: जंगल में फिर मुस्कुराई जिंदगी, बेजुबान साँपों को मिली इंसानियत से आज़ादी
अनूपपुर। ग्रामीण क्षेत्र से रेस्क्यू किए गए काला नाग, धामन और रसल वाइपर जैसे खतरनाक साँपों को सुरक्षित रूप से अमरकंटक रोड स्थित जंगल में स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ दिया गया,यह रेस्क्यू कार्य सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव द्वारा किया गया, जिन्होंने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए इन साँपों को बिना किसी नुकसान के पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर रिलीज किया।