नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में अस्मिता वुमेंस साइकिल लीग का हुआ आयोजन डिप्टी कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
महिलाओं में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को शासकीय होम साइंस कॉलेज परिसर से अस्मिता वुमेंस साइकिल लीग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल लीग में बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।