खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रनारा के होनहार युवक लखन दांगी का केंद्रीय GST इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर ग्राम में हर्ष का माहौल। इस शुभ अवसर पर मंगलवार की रात आठ बजे श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जहाँ पर विधायक श्री हजारीलाल दांगी ने युवक लखन दांगी का जोरदार स्वागत सम्मान कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।