ग्राम पंचायत चंद्रा पुरवा में रहने वाली एक युवती ने परिवार वालों के द्वारा शादी तय किए जाने से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार वालों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल भेज दिया है। युवती का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।