बेटी की बारात के दिन पिता गर्म कड़ाही में गिर गए। चेहरे का हिस्सा पूरी तरह जल गया है। जख्मी को बेहतर इलाज के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। हालत काफी गंभीर बनी हुई है। घटना गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव में बुधवार रात हुई।