विदिशा नगर: रेलवे का मेगाब्लॉक,पंजाबमेल,बिलासपुरएक्सप्रेस हुई प्रभावित,1घंटे विदिशारेलवेस्टेशन पर खडी रहने के बाद विदिशा से रवानाहुई
शनिवार को पवई रेलवे स्टेशन पर काम के चलते विदिशा-बीना रेलवे रूट पर मेगा ब्लॉक लिया गया है। जिसके चलते इस रूट पर चलने वाली तीन ट्रेने प्रभावित हुई है। शनिवार सुबह 10.45 बजे से पंजाब मेल एक्सप्रेस विदिशा रेलवे स्टेशन पर रोकी गई है। जो करीब एक घंटे खड़ी रही। सुबह 11.45 बजे इसे बीना की ओर रवाना किया गया।