बुलंदशहर: जोखाबाद सब्जी मंडी के निकट साइकिल सवार को बस ने मारी टक्कर व हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिकंदराबाद के जोखा बाद सब्जी मंडी के निकट एक साइकिल सवार को बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई। बताया गया कि विजय सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी हीरा कॉलोनी सिकंदराबाद आज सुबह किसी कार्य से जोखा बाद गए थे। वहां यह हादसा हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है