बुलंदशहर: जहांगीराबाद में भाईपुर दोराहे के निकट बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर व हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जहांगीराबाद में भाईपुर दोराहे के निकट एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई। अंकुल पुत्र शिव कुमार निवासी सुर्खरू गांव जहांगीराबाद क्षेत्र ट्रक चालक का कार्य करता था। आज वह अपनी गाड़ी पर जा रहा था की भईपुर दोराहे के निकट यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है