साहिबगंज: ईद व रामनवमी पर्व को लेकर नगर थाना परिसर में एसडीओ व थाना प्रभारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
नगर थाना परिसर में आगामी ईद व रामनवमी पर्व को लेकर एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार व थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक के दौरान दोनों ही समुदायों के लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ पर्व त्योहार मनाने की अपील की गई। इस मौके पर शांति समिति के कई सारे सदस्य व अन्य लोग मौजूद थे।