साहिबगंज: महादेवगंज में गंगा पुल निर्माण का कार्य कर रही कंपनी के साइट पर गिरने से मजदूर हुआ गंभीर रूप से घायल, पहुंचा सदर अस्पताल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज में सोमवार को गंगा पुल निर्माण का कार्य कर रही डीबीएल कंपनी के साइट पर काम करने के दौरान एक मजदूर ऊपर से नीचे गिर पड़ा जिसके कारण उसका दाहिना पैर टूट गया। उधर अन्य कर्मियों की मदद से उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार करते हुए रेफर कर दिया गया। वही घायल के पिता ने कंपनी पर कई आरोप लगाए।