साहिबगंज: छोटा पचगढ़ ज्योतिया मोड़ के पास पत्नी से विवाद में पति ने खड़ी बाईक में लगा दी आग, मची अफरातफरी
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटा पचगढ़ ज्योतिया मोड़ के पास सोमवार को एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद में गुस्से में आकर सड़क के किनारे खड़ी पल्सर बाईक 220 में आग लगा दिया जिसके कारण आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। उधर मामले में मिली जानकारी के अनुसार पति व पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है।