कानपुर: केडीए सिग्नेचर नवाबगंज की युवती बनी साइबर ठग का शिकार, लिंक खोलते ही अकाउंट से उड़े ₹98
केडीए सिग्नेचर नवाबगंज निवासी एक युवती साइबर ठग का शिकार हो गई दीप्ति ने बताया कि उन्होंने एक निजी शॉपिंग वेबसाइट से प्रोडक्ट मंगाया था प्रोडक्ट पूरा न होने पर उन्होंने गूगल सर्च करके कस्टमर केयर से बात की तभी उनसे एक लिंक को क्लिक करने के लिए कहा गया क्लिक करते ही उनके अकाउंट से 98 हजार रुपए निकल गए। थाना प्रभारी ने रविवार 3 बजे बताया कि जांच की जा रही है।